बेंगलुरू में ‘बिहार 2047 विजन कॉनक्लेव’ का आयोजन, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल बोले– बिहार बनेगा निवेश और स्टार्टअप हब

बेंगलुरू। रविवार को बेंगलुरू स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज सभागार में लेट्स इंस्पायर द्वारा आयोजित ‘बिहार @2047 विजन कॉनक्लेव – सीजन 3’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‘बिहार 2047, विकसित बिहार’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देशभर से आए उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और दक्षिण भारत में रह रहे मूल बिहारवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बिहार में स्टार्टअप और उद्योगों की अपार संभावनाएं

स्टार्टअप कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह मंच युवाओं और उद्यमियों को बिहार में स्टार्टअप और उद्योग स्थापित करने के अवसरों को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि देशभर के कई उद्योगपति बिहार में निवेश करने और उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं।

एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देकर एक लाख से लेकर एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए राज्य सरकार लगातार नई नीतियों और योजनाओं पर काम कर रही है।

निवेशकों को मिल रही विशेष सुविधाएं

उन्होंने बताया कि बिहार की औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत निवेशकों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें—

  • मुफ्त भूमि
  • जीएसटी में लाभ
  • बिजली सब्सिडी
  • सुरक्षा सुविधा
  • बैंक ब्याज की प्रतिपूर्ति
    जैसी प्रमुख सहूलियतें शामिल हैं। इसके अलावा भी कई अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

बिहार के विकास से होगा देश का विकास

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इन पहलों से बिहार का समग्र विकास होगा और जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्यमिता की क्रांति लाने के लिए सरकार के प्रयास तेज़ी से जारी हैं

निवेशकों का खुले दिल से स्वागत

उन्होंने बेंगलुरू और दक्षिण भारत में रह रहे मूल बिहारवासियों, साथ ही बिहार में निवेश के इच्छुक सभी उद्यमियों और कॉर्पोरेट जगत के लोगों का बिहार में खुले दिल से स्वागत किया।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading