Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान को मात देकर एल्विश यादव बने विनर, बिग बॉस मीटर का फाड़ दिया पूरा ‘सिस्टम’

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो को सबसे ज्यादा अटेंशन सोशल मीडिया पर मिल रही है। इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले कंटेस्टेंट्स में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का नाम शामिल है। वहीं, एल्विश, अभिषेक से आगे निकल गए हैं।

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 में हर बिग बॉस मीटर के जरिए वोटिंग कराई जाती है। यहां कंटेस्टेंट्स के फैंस अपने चाहने वालों को दिल खोलकर वोट्स देते है। इस बार बिग बॉस ने आखिरी राउंड का बिग बॉस मीटर वोटिंग कराई, क्योंकि जल्द शो खत्म होने वाला है।

कांटे की थी टक्कर

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फिनाले से पहले बिग बॉस मीटर में कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में अभिषेक मल्हान रेस में आगे बने हुए थे। उनके बाद एल्विश यादव को भी तगड़ी वोटिंग मिली। बीच में पूजा भट्ट भी भारी भरकम वोट्स पाकर टॉप पर पहुंच गईं।

पूरा ‘सिस्टम’ फाड़ दिया

बिग बॉस ओटीटी 2 के आखिरी बिग बॉस मीटर के विनर अंत में एल्विश यादव बने। उनके चाहने वालों ने इन्फ्लूएंसर को इतने वोट दिए कि वो सबको हराकर सबसे आगे निकल गए। जियो सिनेमा ने बिग बॉस मीटर के रिजल्ट को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, पूरा सिस्टम फाड़ दिया। एल्विश यादव बिग बॉस मीटर के अल्टिमेट विनर हैं।

d77567a8 74c2 4506 9ee6 1628a5652c16

बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 में हफ्तों का सफर तय करन के बाद अब पांच कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। इनमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है। ये सभी शो के फाइनलिस्ट की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया बज की बात करें तो सबसे आगे एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान चल रहे हैं।

https://www.instagram.com/officialjiocinema/?utm_source=ig_embed&ig_rid=030f1ed5-3c75-42a7-957a-495d7f2e5dac&ig_mid=AC6F093F-2743-48B3-966D-89B35840A9AC

 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *