उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ सोमवार से जारी थी, जो मंगलवार को आतंकियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई अन्य आतंकी छिपा न हो। सुरक्षा एजेंसियां मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही हैं।


 

  • Related Posts

    बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, बजट 2026-27 में बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading