इंडिया की बैठक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, लालू चाहते की ऐसा हो, सीएम नीतीश पर ऐसा बोल गए…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। नीतीश कुमार के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा कि वो विपक्षी गठबंधन के कन्वेनर बने या ऑब्जॉर्वर बने कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो अपने राज्य बिहार में अपनी विश्वसनीयता नहीं बना पाये वो देश में क्या बनाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2010 में 115 सीट जीते थे लेकिन 2020 में यह आंकड़ा घटकर 43 पहुंच गया। नीतीश कुमार की पार्टी 43 पर ही आउट हो गयी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीतीश कुमार दिन पर दिन किस तरह से अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं। नीतीश कुमार कन्वेनर और ऑब्जॉर्वर बनने के लिए मुंबई गये हैं। उन्हें नहीं मालूम की जनता का दिल जीतना कितना जरूरी है। जो बिहार की जनता का दिल नहीं जीत पाए वो देश में कैसे जीतेंगे।

वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। कहा है कि लालूजी की तो मजबूरी है वो तो चाहते हैं कि नीतीश कुमार जल्द कन्वेनर और ऑब्जॉर्वर बन जाए। नीतीश को जल्द बिहार से बाहर भेज दें और छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि लेकिन लालूजी को यह उल्टा पड़ेगा क्योंकि 2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *