नवादा में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारों की नोक पर लाखों रूपए ले उड़े लुटेरे

नवादा: बिहार में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामला नवादा से आया है, जहां बदमाशों द्वारा अंधाधुध गोलाबारी करके एक गाड़ी से लाखों रूपए लूटे गए। साथ ही एक शख्स को भी गोली मार घायल किया गया है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नवादा के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवादा के पशु बाजार में पशुओं की खरीददारी करने के लिए एक गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ समय के लिए गाड़ी रोकी। तभी हथियारों से लैस कुछ बदमाश गाड़ी के पास आए और शीशे तोड़कर पैसों से भरा बैग लेकर भागने लगे। जब गाड़ी में बैठे एक शख्स ने विरोध किया तो उसे गोली मार घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल शख्स की पहचान खगड़िया निवासी मिथुन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बैग में 19 लाख रूपए थे। हालांकि लूटी गई रकम की पुष्टि नहीं हुई है।

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। वहीं घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और आठ खोखे भी बरामद किए गए है।

  • Related Posts

    कमिश्नर की पत्नी का ‘नशे’ में इलाज? सासाराम में डॉक्टर पर गंभीर आरोप; ‘मुंडेश्वरी’ दर्शन से लौटते समय हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *