पटना/हाजीपुर: रंगों का त्योहार होली नजदीक है और बड़ी संख्या में बिहार-झारखंड के लोग दूसरे राज्यों से अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलेंगी और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।
प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण
1. 08439/08440 पुरी–पटना–पुरी स्पेशल
(खड़गपुर–आसनसोल–झाझा मार्ग से)
28 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार पुरी से चलकर रविवार को पटना पहुंचेगी। वापसी में 1 से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार पटना से पुरी के लिए चलेगी।
2. 09031/09032 उधना–हसनपुर रोड–उधना स्पेशल
(डीडीयू–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर मार्ग से)
22 फरवरी से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार उधना से चलेगी। वापसी में 23 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार हसनपुर रोड से उधना के लिए परिचालित होगी।
3. 07005/07006 चर्लपल्ली–रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल
(रांची–बोकारो–धनबाद–झाझा–बरौनी–समस्तीपुर–दरभंगा–सीतामढ़ी मार्ग से)
निर्धारित तिथियों 23, 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को चर्लपल्ली से चलेगी। वापसी में 26 फरवरी तथा 3 व 4 मार्च 2026 को रक्सौल से परिचालन होगा।
4. 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल
(गोरखपुर–नरकटियागंज–बापूधाम मोतीहारी–मुजफ्फरपुर–बरौनी मार्ग से)
6 से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार गांधीधाम से तथा 9 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार भागलपुर से चलेगी।
5. 03009/03010 दानकुनी–आनंद विहार–दानकुनी स्पेशल
(झाझा–किउल–नवादा–गया–डीडीयू मार्ग से)
28 फरवरी एवं 7 मार्च 2026 को दानकुनी से तथा 1 एवं 8 मार्च 2026 को आनंद विहार से चलेगी।
6. 03435/03436 मालदा टाउन–आनंद विहार–मालदा टाउन स्पेशल
(भागलपुर–किउल–नवादा–गया–डीडीयू मार्ग से)
2, 9 और 16 मार्च 2026 को मालदा टाउन से तथा 3, 10 और 17 मार्च 2026 को आनंद विहार से चलेगी।
7. 03131/03132 सियालदह–गोरखपुर–सियालदह स्पेशल
(किउल–बरौनी–हाजीपुर–छपरा मार्ग से)
26 फरवरी तथा 2 और 5 मार्च 2026 को सियालदह से तथा 27 फरवरी, 3 और 6 मार्च 2026 को गोरखपुर से चलेगी।
8. 03525/03526 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल
28 फरवरी एवं 2 मार्च 2026 को आसनसोल से तथा 1 एवं 3 मार्च 2026 को गोरखपुर से चलेगी।
9. 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल
1 मार्च 2026 को आसनसोल से तथा 2 मार्च 2026 को गोरखपुर से परिचालित होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोच और विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें।


