बड़ी पोखर बनी मासूम के लिए काल, गौरीपुर में 12 वर्षीय अरबाज की डूबने से मौत

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के गौरीपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव की मशहूर बड़ी पोखर में नहाने गए 12 वर्षीय मो. अरबाज अंसारी की डूबने से मौत हो गई।

बड़ी पोखर बनी मासूम के लिए काल, गौरीपुर में 12 वर्षीय अरबाज की डूबने से मौत

सुबह करीब दर्जनभर बच्चे पोखर में नहा रहे थे, तभी अरबाज अचानक गहरे पानी में फिसल गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े, लेकिन करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। रास्ते में अस्पताल ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं।

मासूम अरबाज मजदूर मो. इब्राहिम अंसारी का सबसे छोटा बेटा था। रविवार की छुट्टी के कारण दोस्तों संग नहाने गया था। घर में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि गांव की बड़ी पोखर में अब तक सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। न तो बच्चों पर रोक-टोक है, न ही किनारों पर बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखर को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…