पटना से बड़ी खबर: बिहार में 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू का तबादला कर उन्हें अगले आदेश तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में, 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी मोहम्मद सोहैल, जो वर्तमान में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव थे, का तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे।

इसके अलावा, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी एवं कृषि विभाग के विशेष सचिव को लखीसराय का समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें संबंधित जिले के जिला दंडाधिकारी का प्रभार भी सौंपा गया है।

सरकारी आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर इन बदलावों को लेकर नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

पटना से बड़ी खबर: बिहार में 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

  • ये भी पढ़े..

    जमीन की नापी को लेकर बवाल, दो पक्षों में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    शादी के महज एक महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…