बिहार से बड़ी खबर, बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही  है, जहां बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रहा वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। औराई के बाढ ग्रस्त इलाके में यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में पायलट और सेना के जवान सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, सेना का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री लेकर टेकऑफ हुआ था। इसी दौरान औराई के नया गांव वार्ड संख्या 13 में हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में गिर गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुची है। पायलट और सेना के जवानों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर को पानी से निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…