बिहार में पत्रकारों को बड़ी सौगात, अब मिलेगी ₹15,000 मासिक पेंशन – आश्रितों को भी बढ़ा लाभ

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। अब बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दी गई है। इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पत्रकारों की पेंशन के दौरान मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रित पति या पत्नी को भी अब ₹3,000 के बजाय ₹10,000 प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी। यह सहायता जीवनपर्यंत जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। हमने हमेशा पत्रकारों की सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखा है, ताकि वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।”

इस निर्णय से राज्यभर के पत्रकारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है। यह पहल पत्रकारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनके योगदान के प्रति सम्मान को दर्शाती है।


 

  • Related Posts

    आज का राशिफल और पंचांग: 24 मार्च 2026, मंगलवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    मंगलवार का दिन भगवान हनुमान…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *