सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने मारा छापा तो कमरे के अंदर का नजारा देख शर्म से झुक गयी आंखें

बिहार में एकबार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब कई होटलों में छापा मारा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर सभी की आंखें शर्म से झुक गयीं। इस दौरान कई पुरुष और महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गये हैं।

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

स्थानीय पुलिस ने काफी कठोर कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि सीतामढ़ी पुलिस को लगातार यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल बॉर्डर से लगने वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस मामले की पुष्टि के लिए जिलाधिकारी सीतामढ़ी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर द्वारा बैर्गिनिया थाना क्षेत्र के 5 होटलों में एक साथ छापेमारी की गई।

इनमें से कुछ होटल में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये और साक्ष्य प्राप्त भी हुए। इस मामले में होटल के मैनेजर और मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, SI राहुल कुमार, SI सोनू कुमार, ASI पंचमणि कुमार, सदर QRT और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे से हमला, दो घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला: नवाचार, विकास और उम्मीदों का संगम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading