बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

बिहार में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। ओडिशा से दक्षिण विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिससे बिहार में भी मौसम प्रभावित हो रहा है। वहीं, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिससे अगले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन 7 जिलों में गरज-तड़क और बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में बादल, गरज-तड़क, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ओलावृष्टि और आंधी-पानी का खतरा, यलो अलर्ट जारी

गुरुवार से रविवार तक बिहार के मौसम में बदलाव जारी रहेगा। शुक्रवार को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व जिलों में वज्रपात और तेज बारिश हो सकती है। औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे इस हफ्ते गर्मी का असर कम होगा।

बिहार में कहां सबसे गर्म, कहां सबसे ठंडा?

पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। खगड़िया में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, सीतामढ़ी (पुपरी) में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे बिहार में सबसे कम रहा।

  • Related Posts

    पीरपैंती में सेवा की सरिता! स्वर्गीय अनुराधा खेतान की याद में दिव्यांगों और गरीबों को मिला संबल; सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में क्रिकेट का रोमांच! शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले- “नशे से दूर रहें युवा, खेल से संवरेगा भविष्य”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *