भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला होने वाला है। ये मैच दुबई में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा था। फखर जमान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। अब वह पूरी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इमाम उल हक को पाकिस्तानी दल में शामिल कर लिया गया है।
The Event Technical Committee of the ICC Men’s Champions Trophy 2025 has approved Imam-ul-Haq as a replacement for Fakhar Zaman in the Pakistan squad.
Twenty-nine-year-old Imam, who has played 72 ODIs, was named as a replacement after Fakhar was ruled out due to injury.#CT25…
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) February 20, 2025
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगी थी चोट
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की थी। फील्डिंग के दौरान इमाम उल हक चोटिल हो गए थे। अब उनकी जगह पर बोर्ड ने इमाम उल हक को पाकिस्तानी दल में चुन लिया है।


