नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, समय से पहले मिलेगा वेतन

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को बिहार सरकार फेस्टिवल सीजन में तोहफा देने वाली है। अब सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन के लिए महीने के अंत का इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने उन्हें 14 दिन पहले वेतन देने का ऐलान कर दिया हैं।

महापर्व छठ को देखते हुए राज्य सरकार ने यह घोषणा की हैं। जिसके बाद सभी कर्मचारियों को छठ के मौके पर बिहार सरकार के तरफ से उपहार दिया जा रहा है। इससे पहले भी दुर्गा पूजा के मौके पर समय से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को सैलरी दे दिया गया था। अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा के मौके पर भी 15 दिन पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन दे दिया गया था। इस बार छठ के मौके पर भी राज्य सरकार ने वेतन पहले देने का ऐलान कर दिया है। इससे राज्य के सभी साढ़े नौ लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

बता दे की वित्त विभाग ने 16 नवंबर 2023 को नवंबर महीने का वेतन देने का निर्णय लिया हैं। जिसको लेकर वित्त विभाग ने प्रधान हाईकोर्ट के महानिबंधक, सचिव विधानमंडल समेत सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव को निर्देश दे दिया गया है।

पर्व त्यौहार के मौके पर अक्सर नीतीश सरकार इस तरह की कदम उठाती है। ताकि सरकारी कर्मचारियों को ऐसे खुशी के मौके पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और खुशियों का त्योहार सभी उत्साह के साथ माना सकें।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *