बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर मंगलवार देर रात बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई विभागों के सचिव और अपर सचिवों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव उत्पाद आयुक्त के पद पर किया गया है।

कौन कहाँ हुए ट्रांसफर

➡️ नर्मदेश्वर लाल
लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह संभालते रहेंगे।

➡️ बी. कार्तिकेय धनजी
गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें जांच आयुक्त और उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

➡️ यशपाल मीणा
जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

➡️ रजनीश कुमार सिंह
निबंधन महा निरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें निबंधक, सहयोग समितियां बनाया गया है।

➡️ अंशुल अग्रवाल
निबंधक, सहयोग समितियां अंशुल अग्रवाल को स्थानांतरित कर निबंधन महा निरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्यों अहम है यह फेरबदल?

सूत्रों के मुताबिक, बिहार सरकार की मंशा प्रशासनिक कामकाज को और तेज़ व प्रभावी बनाने की है। गन्ना उद्योग, जल संसाधन और स्वास्थ्य विभाग जैसे बड़े विभाग सीधे तौर पर जनता के जीवन से जुड़े हैं, ऐसे में इन विभागों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

इस फेरबदल के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। खासकर उत्पाद आयुक्त पद पर हुए बदलाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…