CBI की बड़ी कार्रवाई:लखीसराय टाउन थाना की महिला दारोगा अंजलि कुमारी गिरफ्तार

भोजपुर शिक्षक अपहरण केस में पूछताछ के लिए हिरासत

लखीसराय | पटना

बिहार पुलिस के लिए शर्मनाक खबर सामने आई है। लखीसराय टाउन थाना में पदस्थापित महिला दारोगा अंजलि कुमारी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भोजपुर जिले के एक शिक्षक के अपहरण मामले की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसकी जांच वर्तमान में सीबीआई कर रही है।


गवाही के लिए गई थीं पटना, वहीं दबोची गईं

जानकारी के मुताबिक महिला दारोगा गुरुवार को एक गवाही के सिलसिले में पटना गई हुई थीं। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ ले गई।


पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस गिरफ्तारी के बाद लखीसराय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाना स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा—

“लखीसराय टाउन थाना में पदस्थ महिला दारोगा अंजलि कुमारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मामला सीबीआई के अधीन है, इसलिए विस्तृत जानकारी हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।”


आरा की रहने वाली हैं अंजलि कुमारी

गिरफ्तार महिला दारोगा भोजपुर जिले के आरा अंतर्गत अनाईठ की मूल निवासी बताई जा रही हैं। फिलहाल सीबीआई उनसे अपहरण केस में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।


अब सवाल ये है—

क्या एक बड़े आपराधिक नेटवर्क में पुलिसकर्मी की संलिप्तता उजागर होने वाली है?
सीबीआई की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…