मुजफ्फरपुर में थाना पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, 35 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 15 आरोपी अरेस्ट

मुजफ्फरपुर में थाना पर हमला मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में करीब 35 से अधिक नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अबतक 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, गरहां थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव में बुधवार की देर शाम अवैध शराब को लेकर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो कारोबारी को दबोचा वहीं एक युवक जितेंद्र यादव पुलिस को देखकर भागने लगा और पानी भरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उग्र स्थानीय लोगों ने थाना पर हमला बोल दिया और थाना में लगे करीब बड़ी छोटी डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया था।

इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 35 से अधिक नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इलाके में शांति बहाल के लिए पुलिस की टीम लगातार नजर बनाई हुई है और पुलिस की गश्ती टीम इलाके में मूवमेंट कर रही है। वहीं पुलिस के वरीय अधिकारी भी लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस उपद्रवियों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Related Posts

वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

Continue reading
दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *