सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में तीन लुटेरे गिरफ्तार

भागलपुर।सुल्तानगंज पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर टोटो चालक से हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अब्जूगंज निवासी टोटो चालक धीरज कुमार के साथ मारपीट, छिनतई और जान से मारने के प्रयास के मामले में उसके भाई हिरा कुमार के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई की गई। टीम गठित कर छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके पास से

  • एक देशी कट्टा,
  • तीन खोखा,
  • चार मोबाइल,
  • एक टोटो बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव ठाकुर उर्फ कल्लू (छोटी मसदी), सुभाष कुमार चौधरी उर्फ राजा (बड़ी मसदी) और ओमकार रजक उर्फ काली (कृम्हारगली) के रूप में हुई। इनमें देव ठाकुर और ओमकार रजक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इस छापेमारी में एएसआई संजय कुमार मंडल, आशुतोष कुमार, प्रणव प्रकाश ठाकुर, संजय कुमार यादव सहित कई सशस्त्र बल शामिल रहे।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…