भागलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साथ तीन लूटकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों मोहम्मद शब्बीर खान और मोहम्मद जमील आलम को गिरफ्तार किया है।
सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बाईपास थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया सामान बरामद किया गया है।
तीन थाना क्षेत्रों में हुई थी लूट
- बाईपास थाना क्षेत्र : नाथनगर निवासी पंकज कुमार से सेंट ऐसा स्कूल के पास अपराधियों ने ₹20,000 नगद और जेवरात लूट लिए थे।
- हबीबपुर थाना क्षेत्र : शाहकुंड निवासी संतोष कुमार से मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ₹5,000 की नकदी छीन ली गई थी।
- कजरेली थाना क्षेत्र : अमरपुर निवासी रोशन कुमार से अपराधियों ने ₹40,000 नगद, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली थी।
सिटी एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी जल्द खुलासा हो जाएगा।


