भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 166 किलो गांजा और बाइक बरामद

भागलपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत भागलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलखोरिया के पास बगीचे में छापेमारी कर 166.101 किलो गांजा और एक बाइक बरामद की।

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिससे नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर एक बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मधुसुदनपुर थाना कांड संख्या 63/25 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांजा बरामदगी: 166.101 किलो
दोपहिया वाहन: 01 बाइक

इस कार्रवाई को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की यह सफलता इलाके में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम को एक नया मोड़ देती है।

  • Related Posts

    हक की लड़ाई! भागलपुर में सड़कों पर उतरे बिहार के सारथी; DM कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगी 20 लाख की बीमा पॉलिसी और पेंशन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *