इस राज्य में साइबर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, 8600 से ज्यादा बैंक अकाउंट हुए सील

झारखंड में कथित तौर पर साइबर अपराधियों से जुड़े 8674 बैंक खाते सील कर दिये हैं। पुलिस को शक है कि वे इनका इस्तेमाल लोगों को झांसा देने के लिए कर रहे थे। CID के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा 2002 खाते देवघर जिले में, उसके बाद धनबाद में 1183 और रांची में 959 खाते सील किये गये। झारखंड CID के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया, ‘हमें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से सील हुए बैंक खातों का विवरण मिला है और जिला तथा बैंक-वार इनकी एक लिस्ट तैयार की गई।’

‘3 महीने में 495 लोग गिरफ्तार’

गुप्ता ने कहा कि खातों के सत्यापन के लिए विवरण सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और बैंक के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खाताधारकों का ब्योरा तलाशा जाएगा।  झारखंड CID के महानिदेशक ने कहा,‘अगर ये खाते फर्जी या साइबर अपराधियों से जुड़े पाये जाते हैं तो खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ CID बड़े पैमाने पर अभियान को अंजाम दे रही है। गुप्ता ने बताया कि पिछले 3 महीने में कथित तौर पर साइबर अपराधों में शामिल 495 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और साइबर फ्रॉड के लिए 107 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

‘1164 मोबाइल फोन भी हुए जब्त’

गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा, साइबर अपराध के खिलाफ अभियान के दौरान अब तक 1164 मोबाइल फोन और 1725 सिम कार्ड भी जब्त किये जा चुके हैं। देवघर, गिरिडीह, बोकारो, जामताड़ा और रांची समेत विभिन्न जिलों में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बोकारो जिले से 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ‘को-ऑपरेटिव कॉलोनी’ के पास किराये के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पोस्ट बारकोड, रबड़ स्टैंप और नकली करेंसी भी बरामद की हैं। 

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…