वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, पटना से रांची जाने के दौरान हुई घटना, यात्री परेशान

राजधानी पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक पटना से रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में एक भैंस आ गयी, जिसके बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस के पहियों में बुरी तरह से फंस गयी है। इस घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अभी भी घटनास्थल पर ही खड़ी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस दो बार हादसे का शिकार हो चुकी है। 12 जून को हुए पहले ट्रायल रन में ही वंदे भारत एक्सप्रेस की जानवर से टक्कर हो गयी थी। इसके बाद 18 जून को हुए दूसरे ट्रायल रन में भी वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में गाय आ गयी थी। इसके बाद ट्रैक पर ही पशु के आ जाने के बाद पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को तीन बार इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया था।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *