भागलपुर, 21 जुलाई – लालूचक भट्ठा रोड स्थित मनसा विवाह भवन में रविवार को मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भोला कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां मनसा की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से की गई।
पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव रहीं मुख्य अतिथि
बैठक में पूर्व महापौर एवं समिति की संरक्षक डॉ. वीणा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मां मनसा पूजा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
भोला मंडल, प्रदीप और शशिशंकर को दोबारा मिली जिम्मेदारी
महामंत्री शशिशंकर राय द्वारा प्रस्तुत विगत वर्ष का लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को पुनः उनके पदों पर नियुक्त किया:
- अध्यक्ष: भोला कुमार मंडल
- कार्यकारी अध्यक्ष: प्रदीप कुमार
- महामंत्री: शशिशंकर राय
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर जल्द नए नामों की घोषणा की जाएगी।
सैकड़ों प्रतिनिधियों ने ली बैठक में भागीदारी
बैठक में परबती, बड़ी खंजरपुर, ईश्वरनगर, हसनगंज, लालूचक, वारसलीगंज, बरारी आदि क्षेत्रों की पूजा समितियों के अध्यक्षों, मेढ़पतियों और सदस्यों ने भाग लिया।


