भोजपुरी ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की राजनीति में बढ़ती पकड़, भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्मी हिट गाना नहीं बल्कि राजनीतिक पारी है। गुरुवार को दिल्ली में पवन सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है

क्या है संभावित ‘बड़ी डील’?

  • साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह भाजपा के ‘स्टार प्रचारक’ के तौर पर उभरे थे।
  • एनडीए की जीत में और राजपूत-कुशवाहा समीकरण को साधने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
  • भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पहले संकेत दिए थे कि पार्टी पवन सिंह के लिए कुछ बड़ा सोच रही है।
  • काराकाट से लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी पवन सिंह की भाजपा में वापसी और सीधे अमित शाह तक पहुंच ने उनके रास्ते को आसान किया है।

नितिन नवीन की नई टीम

  • यह पवन सिंह की पहली बड़ी मुलाकात थी।
  • राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भाजपा युवाओं और लोकप्रिय चेहरों को आगे बढ़ाकर बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

बिहार में खाली हो रही सीटें

  • बिहार से राज्यसभा की 5 सीटें अप्रैल में खाली होने वाली हैं।
  • विधायकों की संख्या बल के हिसाब से भाजपा के खाते में 2 सीटें पक्की मानी जा रही हैं।
  • एक सीट पर पार्टी अपने अनुभवी नेता को भेज सकती है, वहीं दूसरी सीट पर पवन सिंह जैसे ‘क्राउड पुलर’ चेहरे को मौका मिल सकता है।
  • पवन सिंह को राज्यसभा भेजकर भाजपा शाहाबाद और मगध क्षेत्र में अपनी पैठ और वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…