भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ज्वाइन करेंगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, राजनीतिक चर्चाएं तेज

फेमस भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज दोपहर 3 बजे जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। वह पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित जन सुराज कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगी। अक्षरा सिंह के राजनीति में किस्मत आजमाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोगों का मानना है कि साल 2024 के चुनाव में वह टिकट की भी दावेदार हो सकती हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह बिहार का जाना-माना नाम हैं। ऐसे में उनके राजनीति में दस्तक देने से पार्टी को काफी फायदा हो सकता है।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा ने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। इस बात में बहुत संदेह नहीं हैं कि लोकसभा चुनाव में अक्षरा को भी मौका मिले।

प्रशांत किशोर ने किया था पार्टी बनाने का ऐलान

दरअसल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पहले जन सुराज अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज नाम से ही पार्टी बनेगी। प्रशांत ने कहा था कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नया विकल्प बने और एक नए बिहार की कल्पना साकार हो सके।

गांव-गांव घूम रहे पीके

प्रशांत किशोर बिहार के गांवों में घूम-घूमकर अपनी विचारधारा से जनता को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह गठबंधन सरकार और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। उनका मुख्य रूप से निशाना लालू और नीतीश पर रहता है। वहीं अक्षरा सिंह के पार्टी में शामिल होने से पीके के हाथ मजबूत होंगे। क्योंकि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने रवि किशन, निरहुआ और खेसारी लाल समेत तमाम बड़े एक्टरों के साथ हिट फिल्में दी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *