‘भारत मंडपम नई ऊर्जा का आह्वान है’, PM मोदी ने प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में G20 की मीटिंग के लिए कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य आह्वान है। यह नई ऊर्जा,  भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। उन्होंने अपने संबोधन में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था टॉप-3 में रहेगी।

आज हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है

उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। कोरोना के कठिन काल में जब हर तरफ काम रुका हुआ था, हमारे देश के श्रमजीवियों ने मेहनत से इसका निर्माण किया है। मैं इनका अभिनंदन करता हूं।

भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ है। आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी

आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है

जल्द ही दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम भी भारत में बनने जा रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत आज वो हासिल कर रहा है जो पहले अकल्पनीय है। विकसित होने के लिए बड़ा सोचना होगा, बड़े लक्ष्य हासिल करना होगा। उन्होंने कहा-‘इतने ऊंचे उठो कि जितना उठा गगन है’.. हम पहले से बेहतर और तेज गति से निर्माण कर रहे हैं।

दुनिया की तीन अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकासयात्रा रुकनेवाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जनता ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी तो उस वक्त विश्व अर्थव्यवस्था में भारत 10 वें नंबर पर था। मेरे दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। और ये मोदी की गारंटी है कि तीसरे कार्यकाल में दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *