भागलपुर के लाल अभिषेक शानू बने भारत कप स्टेट लीग के ब्रांड एम्बेसडर

भारत कप स्टेट लीग के ब्रांड एम्बेसडर बने अभिषेक शानू

भागलपुर : भ्रमरपुर के लाल अंतराष्ट्रीय कंमेंटेटर अभिषेक शानू देश में पहली बार आयोजित हो रहे भारत कप स्टेट लीग के ब्रांड एम्बेसडर बनाये गए हैं। यह बताते हुए अभिषेक ने कहा कि उनके लिए तो गर्व की बात है ही साथ ही साथ इसके माध्यम से देश के कई युवा प्रतिभा सामने निकलकर आयेंगे। अभिषेक से अपने सोशल मीडिया पे लिखा कि वो अपने अनुभव साझा करने के लिए बेताब हैं और भारत कप की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। विदित हो कि अभिषेक ने इससे पहले इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैचों में व 2022 में दुबई स्टेडियम से एशिया कप में कमेंट्री किया है।

IMG 20231103 WA0078

इसके साथ ही कम उम्र में ही उन्होंने कई उपलब्धि हासिल की है।अभिषेक बताते है कि उनके ऊपर भ्रमरपुर की सिद्धपीठ माँ दुर्गा की कृपादृष्टि है। जिससे वो लगातार नए आयामों को छू रहे हैं। अभिषेक को इस उपलब्धि पर देशभर से बधाई मिल रहा और अभिषेक ने इस उपलब्धि के बाद अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा।

Related Posts

स्व. शंकर कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर वी केयर की अनूठी पहल, अनाथालय के बच्चों के बीच कराया भोजन

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *