भागलपुर : श्रीरामपुर बायपास के समीप हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर : अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर नवनिर्मित बायपास के फ्लाईओवर के समीप से हथियार के साथ एक अपराधी को अकबरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी छिनतई के हॉटस्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।इस दौरान गुरुवार को देर रात अकबरनगर थाना अध्यक्ष रोहीत रीतेश छापेमारी हेतु दलबल के साथ गश्ती करने निकले थे।

जिसके बाद नव निर्माणाधीन फोरलेन श्रीरामपुर गांव के फ्लाईओवर के पास से एक युवक लक्की राय उर्फ लक्की कुमार को एक देसी लोडेड कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

युवक अकबरनगर नगर पंचायत के श्रीरामपुर निवासी बताया गया है। जिसे कागजी कारवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…