भागलपुर: बाढ़ के बहाव में बहा युवक, मौत

भागलपुर (बिहार)। जिले के पीरपैंती प्रखंड के रसीदपुर में बाढ़ का पानी एक युवक की जान ले गया। शनिवार को 18 वर्षीय जीतू कुमार, जो दिव्यांग था, साइकिल से फेरी का सामान लेकर जा रहा था। तेज बहाव में संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में बह गया।

घंटों बाद मिला शव

स्थानीय ग्रामीण नाव लेकर मौके पर पहुँचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव और उसकी साइकिल बरामद की गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

मुखिया पुत्र पहुँचे, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी मिलते ही मुखिया पुत्र गौरव साह घटनास्थल पहुँचे और अपने निजी वाहन से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।
पीरपैंती थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है।

परिवार का सहारा था जीतू

परिजनों ने बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद जीतू रोजाना दियारा क्षेत्र में फेरी का सामान बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मौत से घर का सहारा छिन गया।

ग्रामीणों की नाराज़गी

गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा इंतज़ाम कड़े किए जाएँ और लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध कराए जाएँ।


 

  • Related Posts

    ​बिहार में ‘बंपर’ बहाली का रिपोर्ट कार्ड: 6 साल में 9.84 लाख लोगों को मिला रोजगार, 1.5 लाख नई वैकेंसी पाइपलाइन में; सामान्य प्रशासन विभाग बना ‘ISO सर्टिफाइड’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की लूट: 5 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर जेवर समेटे; एक बाहर फायरिंग करता रहा, 4 ने अंदर दुकान साफ कर दी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading