भागलपुर : दीपनगर में महिला गांजा और 92 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर इलाके में पुलिस ने महिला मीरा देवी को 366 ग्राम गांजा और 92 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उसके घर से पुलिस ने अलग अलग बैंक के 10 एटीएम कार्ड, कई पासबुक, चेकबुक, कई अन्य लोगों के नाम का आधार और आयुष्मान कार्ड आदि बरामद किया है। नगदी 92 हजार गांजा बेचकर मिले पैसे बताए जा रहे हैं। जोगसर थानेदार ने बताया कि इससे पहले भी नशीले पदार्थ की तस्करी में महिला गिरफ्तार हो चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *