भागलपुर : दूसरी महिला के संग पति को पत्नी ने पकड़ा,चला तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर में तीन बच्चों का पिता पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। लेकिन उसकी सास ने उसे देख लिया। उसका पीछा किया तो वो अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जा घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। सास ने अपनी बेटी को फोन कर वहां बुलाया, उसके बाद दरवाजा खोलने के लेकर 3 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ आस पास के लोग भी जुट गए पत्नी दरवाजा खोलने को लेकर चिल्लाती रही, पीटती रही, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

थक हारकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवा तो पति पलंग के नीचे छिपा मिला फ्लैट में दो महिलाएं थी, एक भाग निकली दूसरी गर्भवती महिला को उसकी पत्नी के घर वालों ने पकड़ लिया।

2018 में हुई थी पहली शादी 

दरअसल, पूरा मामला भागलपुर से जुड़ा हैं। यहां संजय बिंद की 2008 में सुलतानगंज थाना के सिमरिया निवासी माला देवी से हुई थी। दोनों को तीन बच्चे भी हुए लेकिन पत्नी माला देवी का आरोप 2018 में संजय ने जहर देकर मुझे मारने की कोशिश लेकिन सही वक्त पर इलाज होने पर वो बच गई। उसके बाद 2019 में पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस किया। कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया, लेकिन संजय बिंद सुल्तानगंज से भागकर भागलपुर आ गया। यहां वो किसी महिला के इश्क में पड़ गया और उसके साथ रहने लगा।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

Share Add as a preferred…