भागलपुर : वी केयर ने चलाया ‘प्रोजेक्ट प्रकृति’ के तहत पौधारोपण अभियान

भागलपुर, 18 अगस्त 2025वी केयर द्वारा आज हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रोजेक्ट प्रकृति मुहिम के तहत जिला अतिथि गृह में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जामुन, अशोक, बरगद, अमरूद, पीपल, आंवला समेत लगभग 50 पौधे सदस्यों द्वारा लगाए गए।

संस्थापक नितेश चौबे ने शहरवासियों से पौधारोपण कार्यक्रम में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का योगदान पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष वी केयर का लक्ष्य लगभग 1,000 पौधे लगाने का है।

कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष अरिजोत, उपाध्यक्ष लव, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव आयुष, नितेश साह, रिशांत, कुश मिश्रा, अभिषेक, नवीन, भद्रसेन, गौतम, गौरव, सुभोजित और रुद्र शामिल थे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को शहरवासियों तक पहुंचाया।

वी केयर ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर भागलपुर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा।


 

  • Related Posts