भागलपुर : गुरु पूर्णिमा पर फुलवरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का अभिनंदन

भागलपुर, जगदीशपुर (फुलवरिया), 10 जुलाई: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड के फुलवरिया जमीन में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में बायपास थाना के समीप उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर एवं फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री दुबे ने भाजपा जिला महामंत्री योगेश पांडे के आवास पर पहुंचकर स्वामी रामानुज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि,

“गुरु पूर्णिमा केवल श्रद्धा का पर्व नहीं, बल्कि यह सनातन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन का सशक्त माध्यम भी है। इस दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं।”

मंत्री का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया।

स्वागत-अभिनंदन में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रूबी दास, मनीष दास, रोहित पांडे, वंदना तिवारी, राज किशोर गुप्ता, उमाशंकर, नितेश सिंह, प्राणिक वाजपेयी, निरंजन साह, हर्ष उत्सव, बैधनाथ मंडल, निरंजन चंद्रवंशी, दीपक कुमार, प्रतिक आनंद, आशीष कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *