भागलपुर : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत की गोली लगने से मौत

भागलपुर जिले के नवगछिया में आपसी विवाद में गोली चलने से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गयी है। भागलपुर के नवगछिया में जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे।

बताया जाता हैं कि गुरुवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था. धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची. गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है. जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी. इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    पीरपैंती में सेवा की सरिता! स्वर्गीय अनुराधा खेतान की याद में दिव्यांगों और गरीबों को मिला संबल; सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में क्रिकेट का रोमांच! शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले- “नशे से दूर रहें युवा, खेल से संवरेगा भविष्य”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *