भागलपुर : दो युवकों पर चाकू से हमला

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के लैलख गांव की हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार की दोपहर दो युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल दोनों युवक को लहूलुहान अवस्था में परिजन इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराए हैं। चाकू मारने वाले युवक को ग्रामीण और परिजन ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी और घायल दोनों साथी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

घायल दोनों युवक सबौर थाना क्षेत्र के लैलख गांव निवासी संजीव मंडल का 18 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार और बंटी कुमार बताया जा रहा है। हालांकि पकड़े गए युवक ने पूछताछ करने के दौरान कहा कि, युवक को पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारा है। छठ पर्व के दिन दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। गिरफ्तार आरोपी लैलख गांव के ही क्रांति यादव का पुत्र अर्जुन कुमार है। पुलिस घटना को लेकर अन्य मामले पर भी पूछताछ कर कर रही है। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा, आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल युवक से भी मामले को लेकर जानकारी ली जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के IIIT ने NCC में रचा नया इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर कैडेटों ने जीते पदक

    Share Add as a preferred…

    जंगल से भटककर गया के ग्रामीण इलाके में पहुंचे दो हाथी, गांव में दहशत का माहौल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *