भागलपुर: मॉल में कपड़ा पहन चोरी करती दो महिलाएं पकड़ाईं; CCTV में कैद हुए पूरी घटना

भागलपुर: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित एक मॉल में चोरी का अजीबोगरीब मामला रविवार की शाम सामने आया। दो महिलाओं ने मॉल से कपड़ा चोरी करने के लिए पहन लिया। जब वो मॉल से निकलने लगी तो बीप की तेज आवाज बज उठी। यह देख वहां मौजूद महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों को शक के बाद जब दोनों की तलाशी ली गई तो उन लोगों कई कुर्ती चोरी कर पहन रखा था, इसकी जानकारी डायल 112 इमरजेंसी पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों को तिलकामांझी थाने लेकर गई, लेकिन मॉल संचालक ने गलती स्वीकारने पर महिला को छोड़ दिया गया।

दरअसल, बीप की आवाज पर जब दोनों महिलाओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो वे कहने लगी कि वो लोग चोर नहीं हैं, गलत आरोप ना लगाएं। मॉल संचालक न पुलिस को सूचना देकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो टैक तोड़ ट्रायल रूम में कपड़ा पहन लिया था। लेकिन एक कपड़े का टैग बचे रहने से बीप की आवाज होने लगी थी।

पुलिस के आने के बाद दोनों ने अपनी गलती मान ली। थानेदार सुशील राज ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं आई है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *