भागलपुर : दो स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

भागलपुर। मालदा डिवीजन ने दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक साहिबगंज से जमालपुर के बीच अप-डाउन में विशेष ट्रेन का परिचालन किया है। यह ट्रेन मालदा-किऊल इंटरसिटी ट्रेन के तुरंत बाद प्रस्थान करेगी।

दूसरी तरफ जमालपुर से साहिबगंज के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन ठीक किऊल-मालदा इंटरसिटी के पहले प्रस्थान करेगी। साहिबगंज-जमालपुर स्पेशल सुबह 09:20 बजे साहिबगंज से प्रस्थान करेगी और जमालपुर दोपहर 13:25 बजे पहुंचेगी। वहीं जमालपुर-साहिबगंज स्पेशल दोपहर 14:30 बजे जामालपुर से प्रस्थान करेगी और साहिबगंज शाम 18:35 बजे पहुंचेगी।

  • Related Posts

    भागलपुर के लिए पटना में विधायक रोहित पांडे की दौड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मिलकर सौंपा मांग पत्र; सैंडिस कंपाउंड को फ्री करने और ड्रेनेज सिस्टम की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading