भागलपुर : ट्रक ने बाइक को कुचला, महिला की मौत

भागलपुर । गोराडीह थाना क्षेत्र के पहाड़िया स्थान के पास भागलपुर- कोतवाली मुख्य सड़क पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गईं। घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है । घटना के बाद गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उधर घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

मृतक महिला की पहचान गोराडीह के शाहजंगी गांव के कृष्णा दास की पत्नी निशा देवी (25) के रूप में की गई है। वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर मायके सरैया जा रही थी। लोगों ने बताया कि पीछे से आ रहे एक तेज गति से ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारी जिससे दोनों गिर गये। इसके बाद महिला का सिर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। वहीं उसका पति भी दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘भोलू’ की मौत या सोची-समझी हत्या? घर से बुलाकर ले गए, अस्पताल में ‘एक्सीडेंट’ बताकर भागे दोस्त; मायागंज में पसरा मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *