भागलपुर : बीच सड़क पर खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने किया जब्त

भागलपुर : शहर में लगातार जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भागलपुर ट्रैफिक पुलिस तत्पर है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए मायकिंग किया जा रहा है ।मायकिंग के जरिए सभी शहरवासी को कहा जा रहा है कि बिच सड़क पर वाहन ना लगावे ।

चौक चौराहा पर 70 मी के बाद ही वाहन लगावे इसके बावजूद वाहन मालिक बिच सड़क पर वाहन लगा रहे हैं इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एसएसपी कार्यालय से जिला परिषद कार्यालय के बीच अभियान चलाया गया।

नो पार्किंग जोन में खड़ी मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। उसको लेकर यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निर्देश पर इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

https://www.instagram.com/reel/DADlBwsPyLS/?igsh=cWhkMTFsczgxZjgz

वही वाहन मालिक ने कहा कि भागलपुर में पार्किंग की कमी है हम लोग किसी काम से आए थे और हमारा वाहन को जप्त कर लिया गया पुलिस प्रशासन पहले पार्किंग की व्यवस्था करें तब इस तरह का कार्रवाई करें।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…