
भागलपुर — मोजाहिदपुर सबडिवीजन क्षेत्र में आज रविवार को चार फीडरों की बिजली सप्लाई सात घंटे के लिए बंद रहेगी।
सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि यह कटौती केबल वायर लगाने के कार्य के चलते की जा रही है।
इन फीडरों पर रहेगी बिजली बंद
- भोलानाथ फीडर
- विक्रमशिला फीडर (हसनगंज रोड, पटल बाबू रोड – रेलवे स्टेशन के पास)
- नयाबाजार (जज कोठी क्षेत्र)
- बूढ़ानाथ और खरमनचक क्षेत्र
कटौती का समय
तारीख — रविवार
समय — सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
कारण और अपील
अभियंता ने बताया कि इस दौरान केबल वायर बिछाने का कार्य किया जाएगा।
बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से पूर्व तैयारी करने और आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील की है।


