भागलपुर : पूजा करने गये परिवार के घर को चोरों ने किया हाथ साफ

गृह स्वामी गए थे पूजा करने इसी बीच चोरों ने घर से लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी लेकर हो गए फरार

भागलपुर :  तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर मोहल्ले के एक घर से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम। वहीं घटना को लेकर गृह स्वामी आशू कुमार टिबरेवाल ने बताया कि हम लोग सभी परिवार बाबा बासुकीनाथ पूजा करने गए थे, पूजा कर वापस घर लौटे तो देखा घर के सभी दरवाजे का ताला टुटा हुआ है, और घर से लाखों के गहने व रूपए लेकर चोर चंपत हो गया है। वहीं घटना की जानकारी तातारपुर थाना को दी गई।

मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व डॉग स्क्वाड की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी खंगाला वहीं स्थानीय थाने की पुलिस ने कहा जल्द ही मामले का अनुसंधान किया जाएगा।

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘डिजिटल डकैती’ का महाखुलासा! फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार; 320 लोगों के अंगूठों के निशान बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading