भागलपुर:आभूषण दुकान में चोरी, 10 लाख के गहने ले गये चोर, सीसीटीवी में कैद हूई वारदात

आभूषण दुकान में चोरी, 10 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी में वारदात कैद

भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक आभूषण दुकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने आभूषण दुकान में रखें कीमती गहनों को लेकर फरार हो गए। चोरों ने करीब 20 मिनट तक आभूषण दुकान के अंदर वारदात को अंजाम देता रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आभूषण दुकान के गेट में लगे ताला को कटर मशीन से तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश करता है। और उसके बाद दुकान के अंदर रखें करीब 10 लाख से अधिक रुपए के गहनों को अपने साथ लेकर चले जाते हैं। दुकान मालिक मुरारी कुमार को इसकी भनक तब लगती है जब वह सुबह दुकान के करीब पहुंचता है। मुरारी कुमार ने बताया कि जब सोकर जगे तब दुकान के करीब पहुंचा तो दुकान में रखे सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पूरी तरह से देखे तो गेट का लॉक टूटा हुआ था एवं दुकान में रखें कीमती गहने नही थे। वहीं उन्होंने कहा कि धनतेरस पर्व को लेकर कीमती गहनों को लाए थे। इसके बाद घटना की जानकारी औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

अब बीमार पशुओं के लिए 24×7 बजेगी घंटी! भागलपुर में ‘मोबाइल पशु अस्पताल’ के बदले नियम; 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेंगे डॉक्टर

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *