भागलपुर : आज से रात में ठंड बढ़ेगी

भागलपुर। बीते पांच दिनों में रात के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस उछाल के बाद सोमवार को रात की ठंड से कनकनी पूरी तरह से गायब हो गई। वहीं दिन का गुनगुना मौसम अब शुष्क मौसम में तब्दील हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो मकर संक्रांति यानी मंगलवार की रात में पश्चिमी विक्षोभ से जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिससे भागलपुर के रात में ठंड बढ़ेगी।

सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 3.4 व 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस व बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस और की गिरावट हो सकती है।

  • Related Posts

    भागलपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: लोदीपुर, जगदीशपुर समेत 4 थानों के थानेदार बदले; 4 पुलिस पदाधिकारी भेजे गए लाइन, देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *