वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भागलपुर एसपी हृदयकांत ने किया स्थल निरीक्षण

भागलपुर।बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के तहत विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी 22 अगस्त को भागलपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी मुंगेर से रवाना होकर सुल्तानगंज पहुंचेंगे। इसके बाद वे अकबरनगर में दो घंटे के लिए विश्राम करेंगे और फिर भागलपुर के लिए रवाना होंगे।

यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए भागलपुर एसएसपी हृदयकांत ने गुरुवार को अकबरनगर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होने का आदेश दिया।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading