कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से भागलपुर ठिठुरा, पारा सामान्य से नीचे, ट्रेनें लेट, आठवीं तक स्कूल बंद

भागलपुर। बीते 24 घंटे में ठंड का असर और गहरा हो गया है। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीती रात हल्के कोहरे के बीच घर से बाहर निकले लोगों की उंगलियां तक कनकनी से सुन्न हो गईं। मंगलवार की सुबह मध्यम कोहरे के साथ हुई, जबकि दिन सोमवार के मुकाबले और ज्यादा ठिठुरन भरा रहा। दोपहर करीब दो बजे तक सूरज बादलों की आगोश में छिपा रहा और बाद में निकलने के बावजूद उसकी तपिश गलन को दूर नहीं कर सकी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5.5 डिग्री और 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है। के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार से 29 दिसंबर तक दिन का तापमान 17 से 18 डिग्री और रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस दौरान रात में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।

घने कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी साफ दिख रहा है। आनंद विहार से भागलपुर आने वाली मंगलवार को अपने तय समय से करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन को सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन देर से आने के कारण इसे दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ठंड और कोहरे के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए भागलपुर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया है। इस आदेश में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान भी शामिल हैं। वहीं कक्षा 9वीं से ऊपर की पढ़ाई अब केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएगी।

फिलहाल ठंड और कोहरे के कारण सड़क, रेल और शैक्षणिक गतिविधियां सभी प्रभावित हैं। मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading