भागलपुर आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर 4 से मोबाइल झपटमार को दबोचा

 

भागलपुर आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर 4 से मोबाइल झपटमार को दबोचा। उसकी पहचान हबीबपुर थाना क्षेत्र के नवाब कॉलोनी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दोपहर तीन बजे के आसपास प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में टहलते हुए देखा गया। टीम को पास आता देख जब वो भागने लगा तो जवानों ने दौड़ा कर उसे दबोचा। सख्ती के बाद उसने बताया कि वह मोबाइल झपटमारी करने के लिए स्टेशन पर अक्सर आता है। जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *