भागलपुर : चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागलपुर। आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आलोक पर चोरी के एक मोबाइल के साथ हबीबपुर थाना क्षेत्र के मोहिब्बलीचक निवासी मो. साहिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रंधीर कुमार ने बताया गुरुवार को आरपीएफ की टीम गश्त कर रही थी। इसी क्रम में प्लेट फार्म संख्या 06 के पश्चिमी छोर पर एक युवक आरपीएफ की टीम को देख भागने लगा। टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास के चोरी मोबाइल बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरारी से बाइक चोरी

तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर के रहने वाले शख्स की बाइक बरारी इलाके से चोरी हो गई। घटना को लेकर पीड़ित संदीप कुमार ने थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि उनका बेटा सत्यम कोचिंग गया था। कोचिंग सेंटर के बाहर से बाइक चोरी हो गई।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *