भागलपुर पीरपैंती: भाजपा नेता पिंटू मंडल की रिहाई पर हुआ जोरदार स्वागत, विधायक ललन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

भागलपुर, पीरपैंती: भाजपा नेता पिंटू मंडल की मालदा जेल से रिहाई के बाद सोमवार को उनके समर्थकों और खरवार समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। रिहाई के तुरंत बाद जैसे ही पिंटू मंडल अपने घर पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पटाखों की गूंज और “पिंटू मंडल जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र उत्सव का स्वरूप ले लिया।

रिहाई के अवसर पर पिंटू मंडल ने निवर्तमान विधायक ललन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार विधायक ललन कुमार के भाजपा से अलग हटकर किए जा रहे कार्यों का विरोध किया, इसी के चलते उन्होंने साजिश रचकर मुझे झूठे मुकदमे में फंसवाया और जेल भेजवाया। उनके कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान किया गया।”

पिंटू मंडल ने आगे चेतावनी दी कि, “यदि पार्टी दोबारा ललन कुमार को टिकट देती है, तो मैं और मेरा समाज इसका विरोध करेंगे। भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से होती है, न कि ऐसे नेताओं से जो संगठन को कमजोर करने का काम करें।”

इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा, “पिंटू मंडल गरीब और पिछड़े वर्ग के सच्चे नेता हैं। उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था, लेकिन अब न्यायालय ने सच्चाई को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा किया है। उनका स्वागत इस इलाके के लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व का पल है।”

रिहाई के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, समाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वागत समारोह में पटाखे, फूल-मालाएँ और नारों की गूंज के बीच पूरा माहौल उत्सव और जोश से भर गया।

पिंटू मंडल की रिहाई और उनका जोरदार स्वागत पार्टी में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है और पीरपैंती की सियासी हवा में अब नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।


 

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठे सवाल, श्याम सुन्दर शरण ने विपक्ष की अंदरूनी दरारों का किया खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading