भागलपुर: टाउन हॉल में फुले-आंबेडकर जयंती समारोह, ‘जय भीम’ के नारों से गूंजा समारोह स्थल

भागलपुर: महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को टाउन हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। फुले-आंबेडकर जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बहुजन समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही और समारोह स्थल ‘जय भीम’ के नारों से लगातार गूंजता रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. सतीश कुमार ने की। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव और सामाजिक कार्यकर्ता राखी रावण ने विचार साझा किए।

डॉ. लक्ष्मण यादव ने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहब केवल दलितों के नेता नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के प्रेरणास्रोत हैं, जो समानता, न्याय और शिक्षा में विश्वास करता है।” उन्होंने महात्मा फुले और डॉ. आंबेडकर की विचारधारात्मक कड़ी को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाना गर्व की बात है।

वहीं, राखी रावण ने कहा कि बहुजन समाज की एकता, शिक्षा और जागरूकता ही बाबा साहेब और फुले जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बहुजन युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में काम करें।

समारोह में डॉ. विलक्षण रविदास, डॉ. आरसीपी वर्मा, डॉ. क्षेमेन्द्र सिंह, अखिलेश्वर पासवान, गणेश दत्त कुशवाहा, डॉ. वीणा यादव, मनोज कुमार कुशवाहा, डॉ. आशीष, डॉ. योगेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कामकाजी महिलाओं के लिए ‘आकांक्षा’ का तोहफा: पटना के बाद अब भागलपुर, गयाजी और दरभंगा में भी खुलेंगे फ्री हॉस्टल; मात्र ₹3000 में रहना-खाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुधा की ‘सफेद क्रांति’: 20 वर्षों में 8 गुना बढ़ी दूध प्रसंस्करण क्षमता; अब रोजाना 22 लाख किलो से अधिक दूध का संग्रहण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *