भागलपुर : मोहिबलीचक में जलमीनार निर्माण पर रोड़ा, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत

भागलपुर, 10 सितंबर 2025: हबीबपुर थाना क्षेत्र के इमामपुर पंचायत अंतर्गत मोहिबलीचक वार्ड नंबर-3 में जलमीनार निर्माण का कार्य बीच में ही अटक गया। पीएचईडी विभाग की ओर से सरकारी जमीन पर छोटा जलमीनार बनाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति राजा ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रोकवा दिया।

इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हबीबपुर थाना पहुंचे और राजा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत करने वाली महिला तनुजा परवीन ने बताया कि वार्ड नंबर-3 में 100 से अधिक घर हैं, जहां लंबे समय से पेयजल संकट है। पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि लोग आज भी दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार पंचायत और विभाग को आवेदन देने के बाद पीएचईडी विभाग ने मोहिबलीचक में जलमीनार बनाने की योजना स्वीकृत की। काम शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन जमीन विवाद के कारण कार्य बीच में रुक गया।

ग्रामीणों ने जोर देकर कहा कि यह जमीन सरकारी है और जलमीनार बनने से पूरे वार्ड की प्यास बुझ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा नामक व्यक्ति जानबूझकर निर्माण कार्य रोककर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। महिलाओं ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मियों में पानी की समस्या और विकराल हो जाती है।

इस संबंध में हबीबपुर थानाध्यक्ष पंकज ने कहा कि जमीन की जांच कराई जाएगी। यदि यह सरकारी जमीन साबित होती है, तो जलमीनार का निर्माण हर हाल में जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी सरकारी काम में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ग्रामीणों ने भी आश्वासन मिलने के बाद कार्य को लेकर सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही और जलमीनार निर्माण की जल्द शुरुआत की उम्मीद जताई।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त: पुआल के नीचे मिली 20 लाख की ‘दारू’; झारखंड से मुंगेर जा रहा था UP नंबर का ट्रक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading